Live

BIHAR ELECTION 2025

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रजौली में किया चुनावी सभा, NDA प्रत्याशियों के लिए मांगा वोट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

नवादा : लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शनिवार को रजौली विधानसभा क्षेत्र के अमावा में चुनावी सभा किया. उन्होंने लोगों से एनडीए प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की.

चिराग पासवान ने कहा कि यह चुनाव पूरे बिहारवासियों के लिए स्वर्णिम काल है. इस चुनाव में दो तरह के विचारधारा के बीच की लड़ाई है जिसमें एक तरफ प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली निरंतरता के साथ सबका साथ सबका विकास और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली डवल इंजन वालीndaकी लगातार बिहार को निकास के पथ पर आगे बढ़ाने वाली सरकार और दूसरी तरफ अराजकता, भ्रष्टाचार और जंगल राज का प्रतीक रहे गठबंधन के बीच है. बिहार की जनता कभी नहीं चाहेगी अराजकता, भ्रष्टाचार और जंगलराज की पुनरावृत्ति हो. 6 तारीख को पहले चरण के मतदान के बाद कारज़हां से स्पष्ट हो गया कि बिहार मेंndaकी सरकार बनना तय है. ऐसे में नवादा जिलावासियों से निवेदन है कि आपलोग सत्ताधारी दल केndaप्रत्याशी को जिताएं ताकि आपकी समस्याओं का समाधान त्वरित होकर आपका विकास हो. मंच पर रजौली के लोजपा प्रत्याशी बिमल राजवंशी और गोविंदपुर की लोजपा प्रत्याशी अनिता मेहता को उन्होंने जीत का माला दिया.

नवादा से दिनेश कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें