Hindi News / जमुई में स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 2 छात्रा की मौत, आक्रोशित...

BIG NEWS : जमुई में स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 2 छात्रा की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Edited By:  |
big news

जमुई : बड़ी खबर बिहार के जमुई से है जहां एनएच 333 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 2 छात्रा को कुचला जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. मृतक दोनों लड़की मंदिर में पूजा कर अपने घर जा रही थी. इसी दौरान यह दुर्घटना हुई. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने NH- 333 गिद्धौर-जमुई मुख्यमार्ग को जाम कर दिया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है.

जानकारी के अनुसार चैती छठ पर्व को लेकर दोनों सगी चचेरी बहन पूजा अर्चना कर घर वापस लौट रही थी. इसी दौरान झाझा की ओर से आ रही तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गया.

हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्य राजमार्ग को जाम कर दिया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीपीओ (SDPO)सतीश सुमन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच कर गुस्साए परिजनों को समझने का प्रयास किया है. लेकिन परिजनों ने एसडीपीओ सतीश सुमन का एक भी ना सुना. वहीं एसडीओ सौरव सिंह घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों को समझाया और उचित मुआवजे का आश्वासन देकर सड़क जाम हटवाया.

एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और दोषी वाहन चालक जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया.

जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट--