Live

BIG NEWS

निगरानी विभाग की टीम ने नवादा के मैसकौर प्रखंड के आवास सहायक बीरू कुमार को 10 हजार रुपये घूस लेते दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

नवादा : बड़ी खबर बिहार के नवादा से है जहां निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मैसकौर प्रखंड के आवास सहायक बीरू कुमार को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance) पटना के धावादल की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोचा. रिश्वत लेने की शिकायत के बाद कार्रवाई हुई है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ हो रही है. निगरानी टीम आरोपी को पटना लेकर रवाना हो रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें