BIG NEWS
मोतिहारी में होली ड्यूटी से गायब 37 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी स्वर्ण प्रभात ने की कार्रवाई
मोतिहारी:इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मोतिहारी से है जहां एसपी ने होली ड्यूटी से गायब 37 पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है.
जिले में पर्व ड्यूटी में लापरवाही पर सख्त कदम उठाया गया है. एसपी ने 37 पुलिस जवानों को सस्पेंड कर दिया है. रमजान और होली को लेकर पहले से निर्देश जारी थे. पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को सख्त दिशा-निर्देश दिए थे. आदेश के बावजूद ड्यूटी से जवान अनुपस्थित मिले. विभागीय कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।