Live

ATM फ्रॉड करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

पुलिस ने 3 अंतरराज्यीय अपराधियों को दबोचा, ATM कार्ड समेत कार बरामद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गोपालगंज : बड़ी खबर गोपालगंज से जहां थावे थाना क्षेत्र के थावे बाजार एसबीआई एटीएम के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए 3 अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये आरोपियों के पास से पुलिस ने 24 एटीएम, 5 सिम कार्ड और चोरी की कार भी बरामद कर ली है. मामले में थावे थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है.
मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पकड़े गए अपराधी सीधे साधे लोगों से एटीएम मशीन से पैसा निकालने में मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड बदल लेते हैं और फिर दूसरे एटीएम से पैसे निकाल लेते हैं. पकड़े गए तीनों आरोपी अमरेश कुमार श्रीवास्तव, चंदन दुबे तथा नीरज श्रीवास्तव दिल्ली राज्य के अलग अलग मोहल्ले के निवासी बताए जाते हैं. पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें