Live

BIHAR POLITICS

ASI गोलीकांड के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव, दरभंगा एयरपोर्ट से बाबूबरही के लिए हुए रवाना

D
Deepak Kumarलेखक

दरभंगाः बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचे। हैदराबाद से हवाई मार्ग के जरिए दरभंगा पहुंचे तेजस्वी यादव का राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से उतरने के बाद वे सड़क मार्ग से मधुबनी जिले के बाबूबरही के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि वे वहांASIकी गोलीबारी में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों से मुलाकात करेंगे और घटना के पीड़ित परिवार का हाल जानेंगे।

एयरपोर्ट पर राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
तेजस्वी यादव के दरभंगा पहुंचने की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में राजद नेता और कार्यकर्ता जुट गए। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद तेजस्वी यादव बिना देर किए बाबूबरही के लिए रवाना हो गए।

ASIकी गोलीबारी में हुई थी एक व्यक्ति की मौत
जानकारी के अनुसार, मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र में पिछले दिनोंASI की गोलीबारी की घटना सामने आई थी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी,जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए थे। घटना के बाद इलाके में चर्चा और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इसी सिलसिले में तेजस्वी यादव पीड़ित परिवार से मुलाकात करने जा रहे हैं।

पीड़ित परिवार से मिलकर जानेंगे हालात
तेजस्वी यादव बाबूबरही पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी लेंगे और घायलों का हाल भी जानेंगे।

तेजस्वी के दौरे पर राजनीतिक हलचल
ASIगोलीबारी की घटना के बाद तेजस्वी यादव का बाबूबरही दौरा राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सबकी नजरें पीड़ित परिवार से उनकी मुलाकात और इस मामले पर उनके बयान पर टिकी हैं।

दरभंगा से गिरिश कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें