Live

BREAKING NEWS

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे बिहार के रोहित और सलोनी

D
Deepak Kumarलेखक

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में खेल संस्कृति को मिल रहा बढ़ावा

एशियन रग्बी अंडर-20 सेवन्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में बिहार के दो खिलाड़ियों का चयन

पुरुष टीम में रोहित कुमार और महिला टीम में सलोनी कुमारी को मिली जगह, दोनों पहले अंडर-18 भारतीय टीम की कर चुके है कप्तानी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने, युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे है। इन प्रयासों का प्रत्यक्ष प्रमाण बिहार के दो युवा रग्बी खिलाड़ियों रोहित कुमार और सलोनी कुमारी का भारतीय अंडर-20 टीम में चयन है। दोनों खिलाड़ी एशियन रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

भुवनेश्वर में 14 और 15 नवंबर को होगी प्रतियोगिता

एशियन रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स चैंपियनशिप का आयोजन 14 और 15 नवंबर 2026 को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 10 देशों और महिला वर्ग में सात देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। भारत के अलावा हांगकांग चीन, श्रीलंका, मलेशिया, उज्बेकिस्तान, थाईलैंड, सिंगापुर, चीनी ताइपे, नेपाल और जॉर्डन की टीमें प्रतियोगिता में अपनी चुनौती पेश करेंगी।

रोहित और सलोनी ने अंडर-18 स्तर पर भी दिखाई है प्रतिभा

रग्बी इंडिया की ओर से घोषित 12 सदस्यीय भारतीय पुरुष एवं महिला अंडर-20 टीम में बिहार के रोहित कुमार और सलोनी कुमारी को जगह मिली है। पटना के रहने वाले रोहित कुमार पुरुष टीम का हिस्सा होंगे, जबकि पटना के बाढ़ क्षेत्र की रहने वाली सलोनी कुमारी महिला टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों खिलाड़ी इससे पहले सितंबर 2026 में चीन के किंगदाओ में आयोजित एशिया रग्बी अंडर-18 सेवन्स चैंपियनशिप में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके है। उस प्रतियोगिता में दोनों को भारतीय टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। सलोनी ने जूनियर नेशनल अंडर-18 रग्बी सेवन्स प्रतियोगिता में भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। उन्होंने छह मैचों में आठ ट्राई और दो कन्वर्जन की मदद से कुल 44 अंक अर्जित किए थे।

पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें