Live

BIHAR NEWS

आइसा के 11वें अखिल भारतीय सम्मेलन में बिहार की मजबूत भागीदारी, 50 से अधिक प्रतिनिधि नागपुर पहुंचे

D
Deepak Kumarलेखक

पटना, आरा, सारण, सिवान समेत बिहार के विभिन्न जिलों से छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, धनंजय और दीपांकर के नेतृत्व में पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

नागपुर (महाराष्ट्र): ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) का 11वां अखिल भारतीय सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में देशभर के विभिन्न राज्यों से छात्र-छात्राएं और संगठन के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इस दौरान बिहार से 50 से अधिक आइसा कार्यकर्ता और प्रतिनिधि नागपुर पहुंचे हैं। विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की भागीदारी को संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आइसा बिहार के राज्य अध्यक्ष कॉमरेड धनंजय और राज्य सचिव कॉमरेड दीपांकर के नेतृत्व में बिहार के विभिन्न शहरों और जिलों से प्रतिनिधियों का जत्था सम्मेलन में शामिल होने पहुंचा है।

बिहार के कई जिलों से पहुंचे छात्र प्रतिनिधि

प्रतिनिधिमंडल में पटना से कॉमरेड सबा आफरीन, नीतीश और मनीषा समेत अन्य साथी शामिल हुए। आरा से कॉमरेड विकास, रौशन और नीतू के नेतृत्व में प्रतिनिधि पहुंचे। वहीं सारण से कॉमरेड कुनाल कौशिक, सिवान से कॉमरेड अनीश, समस्तीपुर से कॉमरेड लोकेश और दीपक, बेगूसराय से कॉमरेड सोनू फर्नाज और विशाल तथा बेतिया से कॉमरेड हसमत ने सम्मेलन में भागीदारी की।

इसके अलावा जहानाबाद से कॉमरेड नीतीश कुमार, मुजफ्फरपुर से कॉमरेड नीरज, वैशाली से कॉमरेड महिमा, दरभंगा से कॉमरेड मिथिलेश यादव तथा अरवल से कॉमरेड नीतीश और रुस्तम अपने-अपने क्षेत्रों के साथियों के साथ नागपुर पहुंचे।

साहिल न्याय मार्च और खुले सत्र में भी शामिल हुए प्रतिनिधि

बिहार से पहुंचे 50 से अधिक प्रतिनिधियों ने साहिल न्याय मार्च और इसके बाद आयोजित खुले सत्र (ओपन सेशन) में भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने संगठनात्मक गतिविधियों और छात्र आंदोलन से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई।

छात्र आंदोलन की भावी दिशा तय करेगा सम्मेलन

आइसा का 11वां अखिल भारतीय सम्मेलन देशभर के छात्र आंदोलनों को एकजुट करने और शिक्षा के लोकतांत्रिक एवं समतामूलक अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सम्मेलन में छात्र-युवा आंदोलन की भावी दिशा, संगठन के विस्तार और शिक्षा से जुड़े विभिन्न सवालों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

बिहार के विभिन्न जिलों से 50 से अधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी राज्य में आइसा के संगठनात्मक विस्तार और छात्र आंदोलन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखी जा रही है।

पटना से अंकिता की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें