Live

BREAKING NEWS

आयरलैंड में भी गूंज रहे छठी मैया के गीत: घर की छत पर छठ कर निभा रहे बिहार की परंपरा

D
Deepak Kumarलेखक

सात समंदर पार भी नहीं भूले अपनी मिट्टी
पटना:
लोक आस्था का महापर्व छठ अब सिर्फ बिहार, झारखंड और भारत तक सीमित नहीं रह गया है। सात समंदर पार विदेशों में रहने वाले बिहार मूल के लोग भी पूरी श्रद्धा, निष्ठा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ छठ महापर्व मना रहे हैं। यूरोपीय देश आयरलैंड में रहने वाले बिहारियों ने भी अपनी संस्कृति और आस्था को जीवंत रखा है। यहां बिहार मूल के कई परिवार वर्षों से अपने घरों की छत पर छठ पूजा करते आ रहे हैं।

आयरलैंड में घर की छत पर सजता है छठ का घाट
आयरलैंड में रहने वाले बिहार मूल के लोग भले ही हजारों किलोमीटर दूर हों, लेकिन छठ के प्रति उनकी श्रद्धा में कोई कमी नहीं आई है। भागलपुर सहित बिहार के विभिन्न जिलों से आयरलैंड पहुंचे परिवार अपने घरों की छत पर ही छठ पूजा की व्यवस्था करते हैं। पारंपरिक तरीके से पूजा सामग्री सजाई जाती है और भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठी मैया की आराधना की जाती है।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर राकेश कुमार और रीमा कुमारी भी करते हैं छठ
आयरलैंड में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर राकेश कुमार अपनी पत्नी रीमा कुमारी के साथ पूरी श्रद्धा से छठ महापर्व मनाते हैं। इसके अलावा गोपालगंज के दुर्गेश तिवारी और उनका परिवार भी विदेश में रहते हुए छठ की परंपरा को लगातार आगे बढ़ा रहा है। इन परिवारों के लिए छठ सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि अपनी जन्मभूमि, परिवार और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहने का एक भावनात्मक माध्यम भी है।

विदेश में रहते हैं,लेकिन दिल में बसता है बिहार
आयरलैंड में छठ पूजा करने वाले इन बिहारियों का कहना है कि वे भले ही विदेश में रहते हों, लेकिन भारत और छठ महापर्व को पूरी शिद्दत से याद करते हैं। छठ उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा है और वे अपनी परंपरा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना चाहते हैं।

सात समंदर पार भी कायम है लोक आस्था की परंपरा
छठ महापर्व की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सादगी, पवित्रता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति आभार की भावना है। यही वजह है कि विदेशों में रहने वाले भारतीय भी इस पर्व से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं। आयरलैंड में रहने वाले बिहारियों की यह पहल बताती है कि दूरी चाहे कितनी भी हो, अपनी मिट्टी और संस्कृति से जुड़ाव कभी खत्म नहीं होता।

प्रीतम कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें