Live

एक घंटे में अयोध्या का सफर

भव्य श्रीराम मंदिर का दर्शन हेतु बिहारियों के लिए हवाई सेवा,जानें समय सारिणी...

A
Arun Chourasiaलेखक

patna:-अयोध्या में बने रहे भव्य श्रीराम मंदिर का दर्शन और पूजन करने जाने की इच्छा रखने वाले बिहार के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है.रेलवे एवं सड़क मार्ग के साथ ही अब वे हवाई मार्ग से भी अयोध्या जा सकतें हैं.

पटना से अयोध्या के बीच एक फरवरी से रोजाना हवाई सेवा शुरू हो रही है.स्पाइस जेट की तरफ से यह सेवा शुरू की जा रही है.स्पाइस जेट प्रबंधन के अनुसार अयोध्या से 1 बजे उड़ान भरेगी और महज एक घंटे में 2 बजे पटना पहुंचेगी,वहीं यह विमान 2.25 में पटना से उड़ान भरने के बाद 3.25 बजे अयोध्या पहुंच जायेगी,यानी पटना से अयोध्या के सफर एक घंटे में तय किया जायेगा.

पटना के साथ ही दरभंगा से भी अयोध्या के लिए विमान सेवा शुरू की जा रही है.अयोध्या से सुबह 9.40 बजे उड़ान भरते हुए 1.10 घंटे में दरभंगा पहुंचेगा और फिर 11.20 बजे दरभंगा से अयोध्या के लिए विमान उड़ाने भरेगी.

वहीं पटना से एक फरवरी से अयोध्या के साथ ही गुवाहाटी के लिए भी विमान सेवा शुरू हो रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें