Live

BIG BREAKING

एग्रोविजन-2026 में शामिल होंगे बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, स्मार्ट कृषि तकनीकों पर होगा मंथन

D
Deepak Kumarलेखक

नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, AI, ड्रोन तकनीक, सटीक सिंचाई और डिजिटल प्लेटफॉर्म से कृषि को आधुनिक बनाने पर हुई चर्चा

पटना/नागपुर:बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा नागपुर में आयोजित मध्य भारत के सबसे बड़े कृषि महाकुंभ 'एग्रोविजन-2026' में शामिल होंगे। इस आयोजन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्मार्ट तकनीक और आधुनिक कृषि नवाचारों के जरिए खेती को अधिक वैज्ञानिक, टिकाऊ और लाभकारी बनाने पर चर्चा होगी।

एग्रोविजन में शामिल होने से पहले नागपुर प्रवास के दौरान कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल और नवाचार की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

AI और ड्रोन तकनीक से खेती को आधुनिक बनाने पर जोर

मुलाकात के दौरान कृषि क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन तकनीक, सटीक सिंचाई, मौसम आधारित पूर्वानुमान और डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही स्मार्ट मंडियों के माध्यम से कृषि विपणन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा हुई। उद्देश्य खेती को अधिक वैज्ञानिक, टिकाऊ और किसानों के लिए लाभकारी बनाना है।

'Building Integrated Agri-Ecosystems' होगी सम्मेलन की थीम

नागपुर में आयोजित एग्रोविजन-2026 की थीम 'Building Integrated Agri-Ecosystems through AI & Smart Technologies' रखी गई है। इस सम्मेलन में कृषि क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्मार्ट तकनीकों के जरिए एकीकृत कृषि व्यवस्था विकसित करने पर मंथन होगा। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा की इस सम्मेलन में भागीदारी के दौरान आधुनिक कृषि तकनीकों, नवाचार और किसानों की आय बढ़ाने से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

किसानों, वैज्ञानिकों और उद्यमियों को मिलेगा साझा मंच

एग्रोविजन-2026 को किसानों की मेहनत, वैज्ञानिकों के शोध और उद्यमियों के नवाचार को एक मंच पर लाने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से कृषि क्षेत्र में भविष्य की तकनीकों और नई संभावनाओं को लेकर विचारों का आदान-प्रदान होगा। बिहार के कृषि मंत्री की इस आयोजन में भागीदारी से राज्य में स्मार्ट कृषि तकनीकों के इस्तेमाल और आधुनिक कृषि व्यवस्था को बढ़ावा देने के अवसरों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें