POLITICS 2024
गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन पर BJP का तंज ,तो लालू अखिलेश एवं कांग्रेस नेता खुलकर समर्थन में आये..
KASHISH NEWS DESK:-जमीन घोटाले में झारखंड के सीएम रहे हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है.हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के बाद मंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा राज्यपाल के समक्ष किया जा चुका है पर राज्यपाल ने अभी इस पर किसी तरह का निर्णय नहीं लिया है.इस बीच जेएमएम एवं कांग्रेस विधायकों में टूट का आंशका के मुद्देनजर इन्हें तेलंगाना भेजना की तैयारी की जा रही है.यहां की राजनीति में खेला पर खेला होने की बात कही जा रही है.
इस बीच हेमंत सोरेन पर हो रही कार्रवाई को लेकर बीजेपी इनपर हमलावर है.वहीं बीजेपी का विरोध करने वाली INDIA गठबंधन से जुड़ी विपक्षी पार्टियां हेमंत सोरेन का खुलकर समर्थन कर रही है.इस संबंध में आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव एवं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सोसल मीडिया X पर ट्वीट करके बीजेपी पर निशाना साधा है.
लालू यादव ने लिखा कि झारखंड की लोकप्रिय सरकार के जनप्रिय आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्र की तानाशाह सरकार प्रताड़ित कर रही है। भाजपा के यह घिनौने हथकंडे अल्प समय के लिए परेशान तो कर सकते हैं पर पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और हाशियों पर रहने वाले समूहों के संकल्प और महत्वाकांक्षाओं को पराजित नहीं कर सकते। भाजपा का डर जग-ज़ाहिर है और जनता भी यह बात अब समझ चुकी है। हम मजबूती से हेमंत के साथ हैं।
वहीं अखिलेश सिंह ने ट्वीट करके लिखा है कि भाजपा नैतिक रूप से 2024 का चुनाव पहले ही हार चुकी है अब तो बस उसकी राजनीतिक हार होने की घोषणा होना बाक़ी है। भाजपा की ऐसी अलोकतांत्रिक हरकतें देखकर उनको वोट देनेवाले भी इस बार पहले से पीछे हट गये हैं।नही चाहिए भाजपा
बताते चलें कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खड़गे समेत अन्य नेताओं ने भी हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का विरोध किया है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।