BIHAR NEWS
13 दिसंबर को मुजफ्फरपुर आएंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत, अभ्युदय संघ समागम में 50 हजार स्वयंसेवकों के जुटने का लक्ष्य
दो दिनों के प्रवास पर रहेंगे संघ प्रमुख, सिकंदरपुर स्टेडियम में उत्तर बिहार प्रांत स्तरीय आयोजन; पूर्ण गणवेश और ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य
मुजफ्फरपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 13 दिसंबर को मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे। वे यहां दो दिनों के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान शहर के सिकंदरपुर स्टेडियम में आयोजित उत्तर बिहार प्रांत स्तरीय अभ्युदय संघ समागम में शामिल होंगे और स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।
इस बड़े आयोजन में उत्तर बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 50 हजार स्वयंसेवकों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। समागम में चंपारण, सारण, दरभंगा, पूर्णिया, कोसी समेत उत्तर बिहार के कई क्षेत्रों से स्वयंसेवकों के पहुंचने की संभावना है।
पूर्ण गणवेश में ही मिलेगा प्रवेश
आयोजन में शामिल होने वाले स्वयंसेवकों के लिए पूर्ण संघ गणवेश अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही कार्यक्रम में प्रवेश केवल उन्हीं स्वयंसेवकों को मिलेगा, जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण कराया होगा। आयोजन की व्यवस्थाओं और तैयारियों को लेकर संघ की ओर से विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
10 दिसंबर के बाद जारी होगी विस्तृत रूपरेखा
मोहन भागवत के प्रवास और कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा 10 दिसंबर के बाद जारी की जाएगी। उधर, अभ्युदय संघ समागम को लेकर मुजफ्फरपुर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की भागीदारी को देखते हुए आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
संजय कुमार की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।