

बुधवार, 25 नवंबर 2026
Live
* शानदार डिज़ाइन के साथ बिल्कुल नया जियोफोन प्राइमा 2 पेश किया गया है* नए जियोफोन स्मार्ट फीचर फोन्स में खूबसूरत डिजाइन के साथ कई सारे नए इनोवेशन भी किए गए हैं।जियो ने अपना नया जियोफोन प्राइमा 2 भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। नया जियोफोन एक स्मार्ट फीचर फोन है जो ग्राहकों को पूरी तरह से नया और अलग प्रीमियम मोबाइल अनुभव देने जा रहा है। शानदार डिज़ाइन नए फ़ोन की स्लीक और एलीगेंट प्रोफ़ाइल को काफी खूबसूरती से बढ़ाता है। अपनी शानदार लेदर जैसी फिनिश के साथ मैजिक टच को जोड़ने वाला है। जियोफोन प्राइमा 2 न केवल देखने में आकर्षक है, बल्कि पकड़ने में भी एक अलग ही आनंद देता है।नया जियोफोन प्राइमा 2, फोन को लग्जरी स्टेटमेंट के तौर पर पेश करता है। नया जियोफोन प्राइमा 2 एक शानदार डिज़ाइन की खूबसूरती को उभारने में भी सफल रहा है जो कि मॉडर्न लाइफस्टाइल से मेल खाता है। जियोफोन प्राइमा 2 पारंपरिक फीचर फोन से पूरी तरह अलग और हटकर है। इसमें वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी दी गई है, जो ग्राहकों को किसी अलग एप्लिकेशन के बिना फेस-टू-फेस यानि आमने-सामने जुड़ने की अनुमति देता है। यह इनोवेटिव टेक्नोलॉजी सुविधा बिना किसी बाधा के निरंतर कम्युनिकेशन बनाए रखना यकीनी बनाती है, जो आपके अपनों को पहले से कहीं अधिक करीब लाती है।जियोप्राइमा 2 4G यूट्यूब, फेसबुक और गूगल वॉयस असिस्टेंट जैसे लोकप्रिय ऐप्स को सपोर्ट करता है। यह जियोटीवी, जियोसावन, जियोन्यूज और जियोसिनेमा जैसे सभी जियो Jio ऐप्स चला सकते हैं और ग्राहक जियोपे के माध्यम से यूपीआई UPI भुगतान कर सकते हैं। स्पेशल जियोचैट JioChat जैसे महत्वपूर्ण फीचर के साथ ग्रुप चैट, वॉयस मैसेजिंग, फोटो और वीडियो साझा करने की सुविधा भी मिलती है। जियोफोन प्राइमा 2 जियोस्टोर पर भी उपलब्ध है, जो विभिन्न ऐप्स को होस्ट करता है, जिन्हें ग्राहक अपनी आवश्यकता के अनुसार डाउनलोड कर सकते हैं। सॉफ्ट पुश बटन के साथ यह फोन उपयोग करने में आसान है। गूगल वॉयस असिस्टेंट तक पहुंचने के लिए माइक्रोफ़ोन आइकन के साथ एक बड़ी नेविगेशन उपलब्ध है।जियोफोन प्राइमा 2, 4G KaiOS पर ऑपरेट होता है और क्वालकॉम प्रोसेसर लगा है। यह 512 एमबी रैम के साथ आता है और इसमें सभी एप्लिकेशन को होस्ट करने के लिए 4GB की इंटर्नल मेमोरी है व 128GB तक के एक्सटर्नल एसडी कार्ड का सपोर्ट करता है। इस फोन में 2.4-इंच की एलसीडी स्क्रीन और 2000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है। इसमें डिजिटल सेल्फी और रियर कैमरे भी हैं जो ग्राहकों को फोटो खींचने और वीडियो कैप्चर करने की सुविधा देते हैं। म्यूजिक फ्रंट पर ब्लूटूथ 5.0 और वाई-फाई सपोर्ट के साथ 3.5 मिमी हेडफोन जैक है। यह फोन इंग्लिश और 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।जियोफोन प्राइमा 2 फीचर फोन कैटेगरी में एक फ्लैगशिप फोन के तौर पर सबसे आगे है। यह एक फीचर फोन की सादगी को आधुनिक फीचर्स के साथ जोड़कर एक नया इंडस्ट्री स्टैंडर्ड स्थापित करता है। फोन को बेहद किफायती सिर्फ 2700 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। जियोफोन प्राइमा 2 के साथ, आप सिर्फ फ़ोन का उपयोग नहीं करते हैं बल्कि आप अपने लाइफस्टाइल को बेहतर करने का अनुभव भी प्राप्त करते हैं। यह फीचर फोन के भविष्य में कदम रखने का समय है - जहां खूबसूरती इनोवेशन से मिलती है।
प्रयागराज: प्रयागराज के दो बस अड्डों को पूरी तरह किया जा रहा है हाइटेक. इसके लिए 149 करोड़ रुपय के ख़र्च आने की है संभावना. ज़ीरो रोड और सिविल लाइन्स बस अड्डों को हाईटेक बनाने के लिए टेंडर निकाला गया है. इस योजना के तहत दोनों बस अड्डों को अत्याधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी. ज़ीरो रोड और सिविल लाइन्स बस अड्डों को पूरी तरह अति आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा.उम्मीद की जा रही है के ये प्रोजेक्ट 2025 के महाकुम्भ से पहले सम्पूर्ण हो जाएगा. इसमें 149 करोड़ रुपय तक ख़र्च आने का अनुमान लगाया जा रहा है. इसमें सिविल लाइन्स का 18000 वर्ग मीटर के ख़र्च का अनुमान 110 करोड़ और ज़ीरो रोड का ख़र्च 39 करोड़ तय किया गया है जिसमें 6265 वर्ग मीटर का हाईटेक बस अड्डा तैयार होगा. जहां 5 जनवरी तक टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, 30 जनवरी तक टेंडर पूरी खोल दिया जाएगा.इस योजना को पीपीपी मॉडल यानी निजी सहभागिता पद्धति द्वारा हाईटेक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा. आगे आपको बताते चलें की इस योजना के तहत राज्य के 23 शहरों में ऐसे हाईटेक सुविधा वाले बस अड्डों को पूरा करवाने की मंज़ूरी मिल गई है.
Desk:-खबर up के प्रयागराज से है ..जहां गंगा गोमती एक्सप्रेस दो हिस्सों में बेट गई,पर गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह की जान-माल का नुकसान नहीं हुआ.मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई गोमती एक्सप्रेस लालगोपालगंज स्टेशन से कुछ पहले रामचौरा स्टेशन के निकट हादसे का शिकार हो गयी. कपलिंग टूटने की वजह से ट्रेन का इंजन और बोगियां अलग-अलग हो गईं।करीब 200 मीटर आगे जाने के बाद ड्राइवर को इसका आभास हुआ जिसके बाद ड्राइवर ने ट्रेन रोकते हुए कंट्रेल रूम को सूचना दी.इस सूचना के बाद रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया,वहीं आनन-फानन में रेलकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और फिर अलग अलग बोगियों को जोड़ा गया जिसके बाद पूरे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गयाये भी पढे :- भोजपुर में एक साथ 51 कन्याओं की शादी ..हजारों लोगो ने दिया आशीर्वाद..https://klnk.in/d6fd94