सुनील शेट्टी ने किया फनी कमेंट...धडकन के डायलॉग के साथ किया बर्थ-डे विश
पटना। वॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का 8 जून यानि आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर उनके फैन्स के ढेरों कमेंट आ रहे हैं। लेकिन इस मौके पर उनके को-एक्टर सुनील शेट्टी ने फनी कमेंट किया है। ट्विटर पर लिखे अपने पोस्ट पर उन्हें विश करते हुए उन्हें धडकन फिल्म का फेमस डायलॉग लिखा है। शिल्पा शेट्टी अपना बर्थडे फैमिली के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं। पिछला कुछ समय उनके बेहद मुश्किलों भरा था। पहले कोरोना और फिर अपने पति राज कुंद्रा के एक मामले पर फंसे होने के कारण बेहद तनाव में रही। लेकिन इस समय राज कुंद्रा जेल से बाहर है तो वे इस बार अपना बर्थ डे सेलिब्रेट कर रही हैं।
DESK
