लोहरदगा:- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत पतलो गांव में जमीन विवाद में टांगी से मार कर एक युवक की दिन दहाड़े सड़क पर हत्या की सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान पतलो निवासी ईश्वर चिक बड़ाइक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पतलो निवासी मृतक ईश्वर चिक बड़ाइक का पुराना जमीन विवाद गांव के ही दिगम्बर चिक बड़ाइक और उसके पुत्र प्रदीप चिक बड़ाइक से चल रहा था।

वही आज जब मृतक अपने मोटरसाइकिल से गांव में निकला हुआ था तो पहले से घात लगाए बैठे पिता- पुत्र दिगंबर चिक बड़ाइक और प्रदीप चिक बड़ाइक ने टांगी से हमला कर ईश्वर चिक बड़ाइक की बेरहमी से हत्या कर दिया। मृतक के गर्दन व सिर में गहरे चोट लगी जिससे घटना स्थल पर ही ईश्वर चिक बड़ाइक की मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा सेन्हा थाना पुलिस को सूचना दिया गया जिसके बाद मौके पर एस आई मनोज कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया। वही हत्या के आरोपी प्रदीप चिक बड़ाइक और उसके पिता दिगम्बर चिक बड़ाइक को पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की करवाई में जुट गई है।