रांची: राज्य के पूर्व मंत्री सह कांग्रेस नेता योगेंद्र साव के विवादास्पद बयान के बाद राजनीति पारा चढ़ गया है. ऐसे कांग्रेस पार्टी की तरफ से योगेंद्र साव को शो कोज नोटिस जारी किया गया है और तीन दिनों के अंदर जवाब देने की बात कही गई है. झारखंडकांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि उनसे स्पष्टीकरणमांगा गया है.पार्टी आला कमान इस विषय को गंभीरता से लिया है.

वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि ऐसे बयानों को पार्टी भी गंभीरता से ले रही है,उन्होंने कहा कि योगेंद्र साव को इलाज कराना चाहिए.उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है.

जबकि,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य मीडिया प्रभारी प्रतुल शाहदेव ने कहा कि राजनीति में अमर्यादित भाषा का कोई स्थान नहीं है. लेकिन मुख्यमंत्री पर की गई टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि इस बात में तो सच्चाई है.