धनबाद: आज कोहरे की वजह से दर्जनों ट्रेन लेट से धनबाद पहुंच रही है. राजधानी समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनें विलंब से धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंची. इस वजह से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा.
दुरंतो एक्सप्रेस जो बीकानेर से चलकर धनबाद 9:35 में पहुंचती है वो ट्रेन रात्रि 19:00 बज कर 40 मिनट पर धनबाद पहुंचेगी. वहीं नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस नई दिल्ली से चलकर हावड़ा की ओर जाने वाली धनबाद में आगमन समय 11:55 बजे वही ट्रेन रात्रि 21:25 पर आएगी. हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस जबलपुर से चलकर हावड़ा की जाने वाली धनबाद आगमन समय 17:50 बजे के बदले धनबाद में रात्रि 20: 40 मिनट पर आएगी.
12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी के धनबाद आगमन का समय सुबह 06:33 जो कि 9 घण्टे 25 मिनट की विलम्ब से चल रही है. यह ट्रेन धनबाद दोपहर 03:35 में पहुंचेगी.
12381 नई दिल्ली हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस धनबाद पहुंचने का समय 12:00 बजे है जोकि 06घण्टे 16 मिनट कि देरी से चल रही है. यह ट्रेन धनबाद शाम 05:48 में पहुंचेगी.
13010 दून एक्सप्रेस 04 घण्टे 21 मिनट की देरी से चल रही है.
22824-भुवनेश्वर-राजधानी 07 घण्टे 07 मिनट की देरी से चल रही है.
22858 संतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन 05 घण्टे 07 मिनट की देरी से चल रही है.
13152 कोलकाता एक्सप्रेस 08 घण्टे 06 मिनट की देरी से चल रही है.
12444 हल्दिया एक्सप्रेस 05 घण्टे 40 मिनट की देरी से चल रही है.
12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 03 घण्टे 45 मिनट की देरी से चल रही है.
12820 उड़ीसा संपर्क क्रांति 06 घण्टे 47 मिनट की देर से चल रही है.
12876 नीलांचल एक्सप्रेस 03 घण्टे 21 मिनट की देरी से चल रहे है.
इसके अलावे कई ट्रेनें विलंब से चल रही है.
