यमुना में बड़ा नाव हादसा : CM योगी ने जताया शोक, 50 से ज्यादा लोग थे सवार सभी...

Edited By:  |
yamuna me bada nav hadsa yamuna me bada nav hadsa

DESK : बड़ी खबर सामने आ रही है यूपी से जहां यमुना नदी पार कर रही यात्रियों से भरी नाव तेज बहाव के चलते भंवर में फंस गई। इस दौरान नाव पर सवार 50 यात्री नदी में समां गए। घटना की सूचना पर पुलिस स्थानीय गोताखोरों की टीम के साथ मौके पर पहुंची और राहत बचाव में लगी है। जानकारी मिल रही है कि कुछ लोगों ने तैर कर अपनी जान बचाई है। वहीँ हादसे की जानकारी मिलते ही CM योगी ने शोक व्यक्त किया है।

मामला उत्तर प्रदेश के बांदा का बताया जा रहा है जहां फतेहपुर से मरका गांव जा रही 50 यात्रियों से भरी एक नाव यमुना नदी पार कर रही थी, तभी नाव अचानक तेज बहाव के चलते भंवर में फंस कर डूब गई। सूचना पर पहुंची पुलिस, स्थानीय लोगों और गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। इस दौरान हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी का बहाव अत्यधिक होने से गोताखोरों की टीम को लोगों को बचाने में परेशानी का सामना कर पड़ा।

हादसे की जानकारी मिलते ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बांदा में नाव दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त किया है। सीएम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव, राहत कार्य करने का निर्देश दिया है।

वहीँ जानकारी मिल रही है कि अब तक 11 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है और 35 अभी भी लापता हैं। जबकि 4 लोगों के शव को बाहर निकाला गया है जिनमे दो महिलाएं, दो बच्चे शामिल हैं।


Copy