रांची:-पूरा राज्य भयानक गर्मी से तप रहा है। दोपहर के वक्त ऐसा महसूस होता है जैसे सूरज आग उगल रहा हो।पारा चढ़ने से पूरा शहर प्रचंड गर्मी की गिरफ्त में है।झारखंड वासियों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने जा रहा है।मौसम की तल्खी अभी और बर्दास्त करना होगा।अगले पांच दिनों तक मौसम के किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं होने वाला है।15जून को पहुंचने वाला मानसून अब3दिन और विलंब हो गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक18से20जून के बीच बारिश के फुहारों की उम्मीद की जा सकती है। इसी तारीख तक झारखंड में मॉनसून के पहुंचने की उम्मीद है।इसके बाद ही कुछ राहत मिल सकती है।
बता दे कि अगले5दिन मौसम के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। ऐसे में राज्यवासियों कोहीटवेवका सामना करना पड़ सकता है।
गौरतलब है कि केरल में मानसून के पहुंचने के 10 से 15 दिनों के अंदर मानसून झारखंड पहुंचता है ऐसे में 18 से 20 तारीख तक मानसून के झारखंड आने की संभावना है। अगर राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो पश्चिम सिंहभूम में सबसे ज्यादा तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पलामू में 41.9 ,सिमडेगा में 41.7 और रांची में 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

