Desk: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) इनदिनों इंग्लैंड (England) दौरे पर हैं। लंदन (London) प्रवास के दौरान उन्होंने साइंस म्यूजियम (Science Museum) का परिभ्रमण किया। इस दौरान सीएम ने साइंस म्यूजियम लंदन की विशिष्टताओं की जानकारी ली।

साइंस म्यूजियम का किया भ्रमण, पटना साइंस सिटी को इसी तरह बनाए जाने की कही बात

इस दौरान उन्होंने कहा कि पटना (Patna) में बन रहे साइंस सिटी (Patna Science City) को उसी के अनुरूप बनाया जाएगा। पटना में साइंस सिटी के निर्माण के पश्चात यहां आने वाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियां और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी तथा विज्ञान में उनकी रुचि बढ़ेगी। इसके लिए लंदन के साइंस म्यूजियम (London Science Museum) के अनुरुप आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा।

साइंस म्यूजियम का किया भ्रमण, पटना साइंस सिटी को इसी तरह बनाए जाने की कही बात

साइंस म्यूजियम का किया भ्रमण, पटना साइंस सिटी को इसी तरह बनाए जाने की कही बात

इस अवसर पर बिहार के पूर्व मंत्री एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा (Sanjay Kumar Jha), मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार , भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, ग्लोबल इंगेजमेंट साइंस म्यूजियम ग्रुप की निदेशक सुश्री हेलेन जोनस, इंटरनेशनल इंगेजमेंट साइंस म्युजियम ग्रुप की मैनेजर शालिनी नारायण, साइंस म्यूजियम के मेंटेनेस मैनेजर फरगस काररोल, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी के प्रोजेक्ट कन्सलटेंट सुजीत उपस्थित थे।

साइंस म्यूजियम का किया भ्रमण, पटना साइंस सिटी को इसी तरह बनाए जाने की कही बात

साइंस म्यूजियम का किया भ्रमण, पटना साइंस सिटी को इसी तरह बनाए जाने की कही बात