Hindi News / बोकारो में बीजेपी पर लगाया दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप, आरोपी को फांसी...

विष्णुगढ़ मामले पर JMM ने खोला मोर्चा : बोकारो में बीजेपी पर लगाया दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप, आरोपी को फांसी देने की मांग

Edited By:  |
Reported By:
vishnugadh mamale par jmm ne khola morcha vishnugadh mamale par jmm ne khola morcha

बोकारो: विष्णुगढ़ मामले को लेकर झारखंड की सियासत गरमा गई है. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दी है. बीजेपी पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाया है. सर्किट हाउस में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी और महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा.

नेताओं ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा भीम राम को पार्टी का नेता मानने से इनकार करने पर सवाल उठाए हैं.जेएमएम नेताओं ने प्रेस वार्ता के दौरान एक तस्वीर भी दिखाई, जिसमें मुख्य आरोपी भीम राम बीजेपी नेताओं के साथ पार्टी का पट्टा पहने खड़ा नजर आ रहा है.

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी अब अपने ही लोगों से पल्ला झाड़ रही है और राज्य की जनता को गुमराह करने का काम कर रही.साथ ही नेताओं ने कहा कि जो लोग पहले आरोपी के लिए फांसी की मांग कर रहे थे, वे अब चुप्पी साधे हुए हैं. यह पूरा मामला सरकार को बदनाम करने की साजिश है.

जेएमएम ने कहा कि बीजेपी का दोहरा चरित्र सामने आ गया है. जब उनके बड़े नेताओं के साथ आरोपी खड़ा है, तो अब उसे अपना मानने से इनकार करना जनता को गुमराह करने की कोशिश है. जेएमएम ने इसेपूरी तरह से साजिश करार दिया है. बीजेपी सिर्फ सरकार को बदनाम करने का काम कर रही है. इस जघन्य अपराध के आरोपी को फांसी देने की मांग की है.