लोहरदगा:- लोहरदगा में जनवितरण संचालक द्वारा मनमर्जी और अनियमितताओं के खिलाफ कैरो प्रखंड के गितिलगढ़ गांव के सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने डीसी ऑफिस पहुंचकर डीसी को ज्ञापन सौंपा। डीसी ऑफिस पहुंचे ग्रामीणों के चेहरे में आक्रोश व सरिता महिला स्वयं सहायता समूह के खिलाफ नाराजगी दिखी। मौके पर ग्रामीणों का कहना है कि सरिता महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा दो महीने का ठेपा लगवाकर एक महीने का खाद्यान वितरण करने, डिजिटल तौल मसीन के जगह इंटा पत्थल से खाद्यान तौलने, कम राशन का वितरण, पिछले 2022 अक्टूबर माह का राशन बहुत कार्डधारकों को नहीं देने सहित कई गंभीर आरोप लगाया।


राशन डीलर के खिलाफ ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन


राशन कार्डधारियों ने बताया की पिछले महीने 23 सितंबर को प्रखंड आपूर्ती पदाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन जमा करने के बाद भी अबतक किसी तरह की जानकारी ग्रामीणों को नही दिए जाने के कारण ग्रामीणों में नाराजगी थी और इसी को लेकर डीसी कार्यालय पहुंचकर ग्रामीणों ने डीसी से अनिमितता की शिकायत करते हुए करवाई की मांग की। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि पिछले दो महीनों से खाद्यान नहीं मिलने से कई राशन कार्डधारकों को खाने की समस्या उत्पन्न हो गई है,और कई लोगों को कार्ड होते हुए भी राशन खरीदकर घर चलाना पड़ रहा है। मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।