विक्षिप्त की पीट-पीटकर हत्या मामला : गुमला पुलिस ने आठ अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Edited By:  |
vikshit ki pit pit kar hatya mamla vikshit ki pit pit kar hatya mamla

गुमला:बच्चा चोरी के आरोप में विक्षिप्त महिला की पीट-पीटकर हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने आठअभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बता दें किजिले के बिशनपुर थाना अंतर्गत लापु गांव में 2 दिन पूर्व एक अज्ञात विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा था, इलाज के अभाव में महिला की मौत हो गई थी.

पुलिस ने पूरे मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 08 अभियुक्तों को तीन दिन के अंदर बजोच लिया. एसपी हारीश बिन जमा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मंगलवार की शाम ही 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि बुधवारको अन्य 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है.

वहीं, एसपी ने जिलेवासियों से बच्चा चोरी से संबंधित कोई भी मामला आने पर उस अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है. इस तरह के मामले आने पर एसपी ने नजदीकी थाना या पुलिस को सूचित देने की अपील की है.