Hindi News / दो अलग-अलग हादसों में 12 की मौत..करीब 20 जख्मी...CM योगी ने जताया शोक

UP से बड़ी खबर : दो अलग-अलग हादसों में 12 की मौत..करीब 20 जख्मी...CM योगी ने जताया शोक

Edited By:  |
UP ME HADSA ME 12 KI MAUT. UP ME HADSA ME 12 KI MAUT.

Desk:बड़ी खबर यूपी से है..यहां दो अलग-अलग हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब 20 लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार यूपी के बहराइच में भीषण सड़क हादसा हुआ है.रोडवेज की बस और ट्रक में भीषण टक्कर हुआ है जिसमें 6 की मौत हो गई है जबकि 15 यात्री जख्मी है,जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.कई जख्मी की हालत काफी नाजुक बनी हुई है.इसलिए मौत का आंकड़ा बढने की आशंका जताई जा रही है.

वहीं दूसरा हादसा यूपी के फिरोजाबाद में हुई है.यहां कस्बा पाढ़म में बेसमेंट में बने फर्नीचर शोरूम में आग लग गई.यह आग तीसरी मंजिल पर बने आवास तक पहुंच गई।इस दौरान इस मंजिल पर रह रहे परिवार के 9 सदस्य फंसे रह गए और सभी आग में झुलस गए.इनमें से 6 की मौत हो गई है जबकि तीन गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती है.

मृतकों में महिलायें और बच्चें भी शामिल हैं. आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां कई घंटे तक लगे.मौके पर डीएम और एसएसपी समेत कई अधिकारी घंटो तक मौके वारदात पर मौजूद रहे.

वहीं आग में एक ही परिवार के 6 लोगों के मौत की घटना पर up के cm योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है और मृतक के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक सहायता राशी की घोषणा की है.