उग्रवादियों का तांडव : रामगढ़ में स्टोन क्रशर परिसर में खड़ी जेसीबी में लगाई आग,छोड़ा पर्चा

Edited By:  |
ugrwadiyon ka tandaw ugrwadiyon ka tandaw

रामगढ़:जिले के भदानीनगर बीचा पंचायत एतियातू में हथियार से लैस उग्रवादियों ने धावा बोला. इस दौरानउग्रवादियों ने मजदूरों को बंधक बनाकर सभी को रूम के अंदर बंद कर दिया. फिर स्टोन क्रशर परिसर में खड़ी जेसीबी मशीन को पूरी तरह से आग के हवाले कर दिया. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. आगजनी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई. पुलिस ने जले हुए जेसीबी मशीन और आसपास के क्षेत्र का मुआयना कर रही.

घटनास्थल पर उग्रवादियों द्वारा पर्चा भी छोड़ा गया.उग्रवादियों ने मनोज तूरी JJMP संगठन के नाम से रंगदारी संबंधित धमकी से भरा पर्चा छोड़ा है. जिसमें क्रेशर मशीन केपास स्थित पाउडर फैक्ट्री को भी गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी है.

मजदूरों ने बताया कि अपराधियों द्वारा बम फेंककर और फायरिंग कर दहशत फैलाने का काम किया है. फिलहाल पुलिस इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है. इसके अलावा अपराधियों के पर्चा में लेम क्रेशर मशीन सहित पास के पावडर फैक्ट्री के मालिक को भी धमकी दी गई.