त्योहारी सीजन में RBI ने दिया झटका ! : रेपो रेट में किया इजाफा, अब ज्यादा चुकानी पड़ेगी EMI

Edited By:  |
tyohari season me rbi ne diya jhatka tyohari season me rbi ne diya jhatka

DESK : रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने मंहगाई पर काबू पाने के लिए लगातार चौथी बार रेपो दर में इजाफा कर दिया है। आरबीआई के गर्वनर शक्तिकांत दास ने इसकी घोषणा कर दी है। RBI गवर्नर के अनुसार मौद्रिक नीति समिति ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दर रेपो में 0.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का निर्णय किया, रेपो दर अब 5.90 प्रतिशत हो गई है। इस बढ़ोतरी के बाद बैंक लोन महंगे कर देंगे और लोगों की EMI भी बढ़ जाएगी।

आरबीआई के गर्वनर शक्तिकांत दास ने बताया कि यह बदलाव तुरंत प्रभाव से लागू होंगे। केंद्रीय बैंक द्वारा इस साल ब्‍याज दरों में की गई यह चौथी वृद्धि है। इससे पहले अगस्‍त में रेपो रेट में 50 आधार अंकों की बढ़ोतरी की गई थी और ब्‍याज दरों को 4.90 फीसदी से बढ़ाकर 5.40 फीसदी कर दिया था। रेपो रेट के ऐलान के साथ लोन की दरों में बढ़ोतरी हो जाएगी बल्कि लोगों पर EMI का बोझ भी बढ़ जाएगा। रेपो रेट बढ़ाने से होम, पर्सनल और कार लोन जैसे कर्जों की ब्‍याज दरों में इजाफा होगा।

आपको बता दें कि बैंक के कई लोन सीधे सीधे रेपो रेट से जुड़े होते हैं। इसलिए रेपो रेट में होने वाला कोई भी बदलाव सीधे आम ग्राहक तक पहुंचता है। नीतिगत दरों में वृद्धि के कारण होम लोन की दरें अब 8 फीसदी को पार कर जाएगी। ऐसे में लोगों के लिए घर खरीदना भी काफी महंगा हो जाएगा।


Copy