Hajipur-बड़ी खबर सोनपुर से है जहां grp की टीम ने 537 पीस कछुआ बरामद किया है.जीआरपी ने यह कार्रवाई 15716 अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज ट्रेन से से बरामद किया है।
मिली जानकारी केस अनुसार सोनपुर स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस के खड़ी होने पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम अलग अलग बोगी में शराब समेत अन्य प्रतिबंधित समानों की सर्च कर रही थी।इसी दौरान ट्रेन के एस- 3 कोच में शौचालय के समीप सीट के नीचे रखे 20 बैग व झोले पर नजर पड़ी.जब इस झोले को खोला गया तो उसमें कछुआ मिला।
पुलिस टीम को देखते हुए कछुआ ले जा रहा तस्कर वहां से फरार हो गया.पुलिस ने आस-पास के यात्रियों से पुछताछ की तो किसी ने भी जीवित कछुओं से भरी बोरे पर किसी ने स्वामित्व नहीं जताया।उसके बाद जीआरपी ने सभी कुछआ को जब्त कर थाना ले आई.
इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष जय सिंह ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा शराब तथा अन्य मादक पदार्थों के तस्करी व आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से हर एक आने जाने वाले ट्रेनों को पर नजर रख रही है। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या दो पर आई 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस में उनके नेतृत्व में एएसआई हेमंत कुमार चौधरी और अन्य पुलिसकर्मी निरीक्षण किया तो स्लीपर कोच में भारी संख्या में जीवित कछुआ बरामद किया गया है।
सभी कछुआ को वन विभाग को सौंपा दिया गया है।वहीं वन विभाग के फोरेस्टर अभय कुमार ने बताया कि बरामद कछुआ सुंदरी प्रजाति के हैं और ये प्रजाति उत्तरप्रदेश में पाए जाते है। इस प्रजाति के कछुआ को तस्कर बंगाल अथवा बांग्लादेश ले जाते है।इसे खाने के साथ दवा व औषधि में प्रयोग किया जाता है।

