तिलक समारोह मे खूब गरजी बन्दूक : जारी थी शराब पार्टी और झूम रहे थे लोग, 2 को लगी गोली

Edited By:  |
tilak samaroh me khoob garji bandook tilak samaroh me khoob garji bandook

भोजपुर : खबर है भोजपुर जिले से जहां तिलक समारोह के दौरान ही शराब की महफ़िल सजी और लोग नशे में झूम रहे थे। उसी वक़्त नशे मे धुत लोगो ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। वहीँ तिलक मे खाना खाने आये 2 लड़को को गोली लग गई जिसके कारण दोनो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घटना आरा के धोबहा ओ पी इलाके का बताया जा रहा है जहां बेहरा गाँव मे भगवान सिंह के पुत्र नागेंद्र सिंह का तिलक समारोह था। उसी तिलक समारोह मे आय अतिथियों की खातिरदारी मे शराब पार्टी का आयोजन भी किया गया।

वहीँ नशे में धुत्त कुछ युवकों के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की जाने लगी। जिसमे खाना खा रहे दो लड़कों को गोली जा लगी और वह जमीं पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर उपस्थित लोगो ने आनन फानन मे जख्मी दोनो लड़कों को इलाज के लिए आरा के एक निजी नर्रसिंग होम ले गए जहा दोनो का इलाज चल रहा है।

वहीँ सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत मे लिया है। जिसके पास से एक पिस्टल भी जप्त होने की बात बताई जा रही है। हालाकी गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी का कोई अधिकारिक पुष्टि नही हुई है। पुलिस इस मामले पर अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।


Copy