गढ़वा:-गढ़वा जिला के केतार थाना क्षेत्र में बीती रात्रि लोहिया समता उच्च विद्यालय के कार्यालय का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 1.98 लाख रू नगद चोरी कर लिया। जबकि कार्यालय में रखे चार अलमारी का लॉकर को क्षतिग्रस्त कर मूल प्रमाण पत्र को भी क्षति पहुंचाया है। जानकारी के अनुसार सुबह ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे बच्चों नेकार्यालय का दरवाजा खुला देख इसकी सूचना विद्यालय के शिक्षकों को दीं।जानकारी के पश्चात विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षक आनन-फानन में विद्यालय पहुंचकर देखा तो कार्यालय परिसर में सामान बिखरा हुआ था, और अलमारी में रखा विद्यालय विकास कोष और छात्र कोष की राशि 1.98 लाख रु गायब था।
शिक्षकों ने इसकी जानकारी केतार थाना को दी। पुलिस ने विद्यालय पहुंचकर मामले की तहकीकात की। इस चोरी की घटना से भय का माहौल बना हुआ है।
