अजब प्रेम की गजब कहानी : बेवफाई से नाराज हुआ सेना का जवान प्रेमी,अचानक अपनी प्रेमिका को कंधे पर उठाकर भागने लगा..

Edited By:  |
Reported By:
The young army man premi suddenly started running away carrying his girlfriend on his shoulders. The young army man premi suddenly started running away carrying his girlfriend on his shoulders.

SAMASTIPUR:- बिहार के समस्तीपुर में अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली है.जब प्रेमिका ने साथ जाने से इंकार किया तो सेना के जवान प्रेमी अपनी प्रेमिका को कंधे पर उठाकर भागने लगा जिसका वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है.


इस प्रेमी जोड़े का नगर थाने के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।मिली जानकारी के अनुसार इंस्ट्राग्राम के जरिए सेना के जवान और लड़की में बातचीत शुरू हुई थी। लगभग एक साल से दोनों में नजदीकियां बढ़ी, लेकिन अचानक लड़की ने बात करना बंद कर दिया।जिसके बाद लड़का उससे मिलने समस्तीपुर पहुंचा और लड़की को मिलने बुलाया, जहां शुरू हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, दोनों के बीच काफी देर तक बहस हुई। इसी दौरान अचानक लड़की के प्रेम में पागल हुआ सेना का जवान लड़की को कंधे पर उठा लिया और भागने की कोशिश करने लगा।

वायरल वीडियो में थाने के सामने एक युवक, लड़की से बात करता हुआ दिख रहा है। दोनों के बीच बहस होती है। लड़की के साथ उसकी मां और बहन भी थी। इस बीच लड़की को लेकर लड़का भागता हुआ थाने कैंपस की ओर जाता है। जहां पुलिस वालों को देख लड़की को उतार देता है। लड़की की आवाज पर पहुंचे पुलिस वालों को देखकर वहां से फरार हो जाता है।


मिली जानकारी के अनुसार प्रेमिका शहर के सोनवर्षा मोहल्ले की रहने वाली है। उसे छपरा के सेना के एक जवान से इंस्ट्राग्राम पर प्यार हुआ। एक साल में दोनों की नजदीकियां बढ़ी। दोनों में कई मुलाकातें भी हुई। दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे। बताया गया है कि इन दिनों लड़की ने लड़का से दूरी बनाना शुरू किया। जिसके बाद रविवार को युवक समस्तीपुर पहुंचा और लड़की को मिलने के लिए बुलाया।इसी दौरान लड़की की मां और बहन भी पीछे-पीछे पहुंच गई।शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास थाने की ओर दोनों आपस में बहस करने लगे। लड़का-लड़की को अपने साथ चलने को कहने लगा। जबकि लड़की जाने को तैयार नहीं थी। लड़की मां और बहन ने लड़का को खड़ी खोटी सुनाई और जाने के लिए जैसे ही आगे बढ़ी कि युवक ने आगे से तीनों को घेरते हुए लड़की को गोद में उठाकर भागने का प्रयास किया।इसी दौरान पूरे मामले का वीडियो वहां के एक दुकानदार द्वारा बना लिया गया जो अब सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है।

इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने कहा कि वायरल हो रहा वीडियो उन्हें भी मिला है। वे इस वीडियो का सत्यापन करवा रहे हैं.इस मामले में अभी तक किसी तरह की शिकायत किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस में नहीं की गई है.आवेदन मिलते ही इस मामले में तुरंत कार्रवाई की जाएगी।


Copy