जीएम ने विंडो ट्रेलिंग का किया निरीक्षण : कोडरमा रेलखंड पर 150 किमी/घंटा की रफ्तार में भी स्थिर रहा पानी का गिलास

Edited By:  |
The glass of water remained stable even at a speed of 150 km/h on the Koderma railway section. The glass of water remained stable even at a speed of 150 km/h on the Koderma railway section.

कोडरमा:-कोडरमा पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने बंधुआ–कोडरमा–धनबाद रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों, पुल–पुलियों, ओएचई (विद्युत आपूर्ति) प्रणाली, पथ-रचना तथा ट्रैक मजबूती और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जब ट्रेन की गति 150 किमी प्रति घंटा तक पहुँची तब भी गिलास में रखा पानी पूरी तरह स्थिर रहा।


यह धनबाद मंडल की उत्कृष्ट ट्रैक गुणवत्ता, सुदृढ़ पथ-रक्षण व्यवस्था और आधुनिक रेलवे अवसंरचना की मजबूती का स्पष्ट उदाहरण माना जा रहा है। बेहतर सवारी अनुभव धनबाद मंडल द्वारा अपनाई गई उन्नत तकनीकों निरंतर रखरखाव और संरक्षा-केन्द्रित कार्यप्रणाली का परिणाम बताया गया।


निरीक्षण के उपरांत महाप्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को रेलखंड की संरक्षा, विश्वसनीयता और यात्री सुविधाओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर धनबाद मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक अमित कुमार सहित मुख्यालय और मंडल के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।