MUZAFFARPUR :मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र के जमीन कमतौल गांव में सीएसपी केंद्र लूटने के प्रयास के दौरान अपराधियों को स्थानीय लोगों ने घेर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर सवार तीन अपराधी लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे लेकिन दांव उल्टा ही पड़ गया।

मुजफ्फरपुर में CSP लूटने पहुंचे अपराधी की जमकर पिटाई, भीड़ ने पीट-पीटकर किया अधमरा, हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

CSP लूटने पहुंचे अपराधी की जमकर पिटाई

जी हां, CSP शाखा को लूटने पहुंचे अपराधी को स्थानीय लोगों की भीड़ ने घेर लिया। बताया जाता है कि खुद को घिरता देख दो अपराधी मौके से फरार हो गये। हालांकि, तीसरे अपराधी को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया और फिर क्या था। भीड़ ने उक्त अपराधी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

मुजफ्फरपुर में CSP लूटने पहुंचे अपराधी की जमकर पिटाई, भीड़ ने पीट-पीटकर किया अधमरा, हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

मुजफ्फरपुर में CSP लूटने पहुंचे अपराधी की जमकर पिटाई, भीड़ ने पीट-पीटकर किया अधमरा, हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

भीड़ ने पीट-पीटकर किया अधमरा

इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी अपराधी को भीड़ की चंगुल से छुड़ाया और फिर अस्पताल भेज दिया। इस पूरे मामले पर कुढ़नी थानाध्यक्ष रवि प्रकाश का कहना है कि लूट की कोशिश के दौरान एक अपराधी को लोगों ने पकड़ा था, जिसकी भीड़ ने जमकर पिटाई की है। हालांकि, समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गयी।

मुजफ्फरपुर में CSP लूटने पहुंचे अपराधी की जमकर पिटाई, भीड़ ने पीट-पीटकर किया अधमरा, हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

मुजफ्फरपुर में CSP लूटने पहुंचे अपराधी की जमकर पिटाई, भीड़ ने पीट-पीटकर किया अधमरा, हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

फिलहाल अस्पताल में भर्ती अपराधी की हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक तीन अपराधी आए थे, जिसमें से दो भाग गए हैं। एक को लोगों ने पकड़ा है।