थाने में किन्नरों ने खूब काटा बवाल : पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप, जानें क्या है मामला

Edited By:  |
Reported By:
thaane me kinnaron ne khoob kata bawal thaane me kinnaron ne khoob kata bawal

सिवान : खबर है सिवान से जहां किन्नरों ने पुलिस थाने में जमकर हंगामा किया है। इस दौरान आक्रोशित किन्नरों ने खुद को आग लगाकर खुदकुशी की भी कोशिश की है। थाने के बाहर सड़क पर आगजनी कर यातायात को पूरी तरह रोक दिया। बताया जा रहा है कि किन्नरों ने पुलिस पर वसूली का आरोप लगाते हुए बवाल काटा है।


मामला सिवान के मुफस्सिल थाना का बताया जा रहा है जहां दिल्ली बाल संरक्षण आयोग की ऑर्केस्ट्रा संचालक के यहां छापेमारी हुई थी जिसमें 25 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया था। इस कार्रवाई के बाद किन्नरों ने पुलिस पर परेशान करने और वसूली का आरोप लगाया। इसी से परेशान होकर संचालन कर रहे किन्नरों ने मुफस्सिल थाने में बवाल शुरू कर दिया। थाना में पेट्रोल लेकर आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की गई। इस दौरान सड़क पर टायर जलाकर आगजनी भी की गई।


बता दें कि थाने के बाहर लगभग 55 किन्नर जुटे थे जो हंगामा किया है। उनका आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ ज्यादती की है। उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा है। उनसे पैसे की वसूली की जा रही है। जब पैसे नहीं देते हैं तो इस तरह के केस में उलझाया जाता है। वहीँ इस मामले में पुलिस ने भी अपना पक्ष रखा है। मुफस्सिल थाना प्रभारी ने बताया कि दिल्ली की टीम और हम लोगों ने सहयोग करके नाबालिग लड़कियों और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Copy