Patna:-नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आरएसएस पर दिए बयान के बाद बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ है विधानसभा अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी.

राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जमकर सरकार पर जमकर निशाना साधा..और सरकार की मुख्य सहयोगी बीजेपी एवं जेडीयू के बीच आपसी सामंजस्य पर तीखी टिप्पणी की.तेजस्वी ने कहा कि सरकार में गजब की जुगलबंदी है। यह सरकार नही सर्कस है।

: विधान सभा अध्यक्ष का थानेदार नही सुनता। जब विधान सभा में विधायकों को पीटा गया था.उस पर सरकार ने अभी तक कुछ नहीं किया.

तेजस्वी के बयान के बाद विधानसभा में जमकर हंगामा ..आरएसएस पर बयान के बाद भड़के बीजेपी विधायक

वहीं बीजेपी विधायक हरि भूषण ठाकुर के बयान पर तेजस्वी ने सरकार पर सरकार के साथ ही आरएसएस पर निशाना साधा जिसके बाद हंगामा हो गया।उन्हौने कहा कि हम मुख्यमंत्री जी के साथ काम कर चुके है।उन्होंने कहा था कि आर एस एस काफी खतरनाक है।