तलाक लेंगे भोजपुरी सिंगर पवन सिंह : मामला पहुंचा कोर्ट, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Edited By:  |
talak lenge bhojpuri singer pawan singh talak lenge bhojpuri singer pawan singh

भोजपुर : भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह अक्सर सुर्ख़ियों में बनें रहते हैं। लेकिन इस बार मामला थोड़ा गंभीर है। दरअसल पवन सिंह ने पत्नी ज्योति सिंह से तलाक मांगा है। उन्होंने आरा के फैमिली कोर्ट में अपनी पत्नी से तलाक के लिए अर्जी लगाई है। हालाँकि फैमिली कोर्ट में सुनवाई के लिए उनकी पत्नी तो पहुंची,लेकिन खुद पवन सिंह नहीं आए।

मशहूर अभिनेता भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के जोकहरि गांव के रहने वाले हैं। जानकारी मिल रही है कि पवन सिंह ने 7 मार्च 2018 को दूसरी शादी उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के मिढि थाना के मिढि गाँव के रहने वाले रामबाबू सिंह की पुत्री ज्योति सिंह की शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार धूम धाम से हुई थी। शादी के बाद महज कुछ ही दिन में दोनो पति पत्नी के बीच रिश्ते में दरार पैदा हो गया। दूरी इतनी बढ़ गई की आखिरकार पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह के खिलाफ आरा सिविल कोर्ट में तालाक की अर्जी दे डाला।

जिसके बाद पत्नी ज्योति देवी को कोर्ट में हाजिर होकर अपनी पक्ष रखने के लिए समन जारी किया गया। समन मिलते ही पत्नी ज्योति सिंह ने अपने वकील विष्णुधर पांडेय के साथ आरा के कुटुंब न्यायालय सिविल कोर्ट में पेश होकर पवन सिंह द्वारा दिये गए तलाक की अर्जी पर दुख जाहिर करते हुए माननीय न्यायलय से न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि कोर्ट परिसर में जब मीडिया ने उनके बात करने की कोशिश की तो उन्होंने इस मामले पर बात करने से ही इंकार कर दिया।

वहीँ पीड़िता के वकील का कहना था की हम लोग बलिया से आये है। पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह को तलाक की अर्जी आरा कोर्ट में दे रखी थी। जिसकी प्रथम सुनवाई आज होनी थी।


Copy