Bihar News : पूर्व सांसद सूरजभान सिंह पर पशुपति पारस ने जताया भरोसा, रालोजपा के केन्द्रीय संसदीय बोर्ड का बनाया अध्यक्ष

Edited By:  |
Surajbhan Singh becomes Chairman of RLJP's Central Parliamentary Board Surajbhan Singh becomes Chairman of RLJP's Central Parliamentary Board

PATNA :राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने आगामी लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन को लेकर नये केन्द्रीय संसदीय बोर्ड का गठन कर दिया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने बताया कि पूर्व सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता सूरजभान सिंह को केन्द्रीय संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है।


इसके अलावा पार्टी के और 21 प्रमुख नेताओं को राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड में पशुपति कुमार पारस द्वारा सदस्य मनोनीत किया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस, सांसद महबूब अली कैसर, प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रिंस राज, सांसद चंदन सिंह, पूर्व विधायक अनिल चौधरी को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।


इसके साथ ही विधान पार्षद भूषण कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेश्वर सिंह, एससी/एसटी प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण राज, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विनोद नागर, राष्ट्रीय महासचिव रामजी सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सर्राफ, राष्ट्रीय महासचिव एल्विस जोसेफ, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नूतन सिंह, राष्ट्रीय महासचिव जीवी मणिमारन, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. उषा शर्मा, राष्ट्रीय संगठन महासचिव सुधांशु द्विवेदी, राष्ट्रीय सचिव रूचिदा शर्मा, राष्ट्रीय सचिव इन्दु भूषण सिंह उर्फ टुनटुन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष झारखंड राज कुमार राज एवं विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जिया लाल का नाम शामिल हैं।