सोनपुर मेले में झूला टूटा : आधा दर्जन लोगों के घायल होने की खबर, मची अफरा-तफरी

Edited By:  |
sonepur me tuta jhula sonepur me tuta jhula

SONEPUR : सोनपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। मेले में लगा झूला टूट गया है। आधा दर्जन लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। झूला टूटने से मेले में अफरा-तफरी मच गयी है।

हादसे में घायल लोगों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम स्थिति को काबू करने में जुट गयी है। बताया जा रहा है कि रविवार छुट्टी का दिन होने की वजह से मेले में आज कुछ ज्यादा ही भीड़ थी। इसी बीच ये हादसा हुआ है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक मेले में लगा आसमानी झूला टूटा है। हवा में गोते खाते वक्त ही ये हादसा हुआ। झूला के उपरी हिस्से के बॉक्स जिसमें कई लोग सवार थे वो अचानक टूट कर गिर पड़ा। जिसके बाद मेले में भगदड़ मच गयी। लोग इधर-उधर भागने लगे। झूले की ऊंचाई काफी ज्यादा होने की वजह से जमीन पर गिरा हिस्सा दूर-दूर तक छितरा गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची है स्थिति को काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है।


Copy