जमुई : खबर है जमुई जिले से जहां खेत में एक विशालकाय अजगर नजर आते ही अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते खबर इलाके में आग की तरह फ़ैल गई। विशालकाय अजगर की एक झलक पाने को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीँ सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम भी पहुंच गई और अजगर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

देखने को उमड़ी भीड़, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

मामला झाझा शहर के रानीकुड़ा गांव का बताया जा रहा है जहां एक विशालकाय अजगर साप देखे जाने के बाद अफरा तफरी का माहौल बना गया। जानकारी मिल रही है कि अजगर की लंबाई करीब 12 फीट से अधिक है। अजगर की खबर मिलते ही उसकी एक झलक पाने को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने अजगर मिलने की सूचना सबसे पहले समाजसेवी गौरव सिंह राठौर को दिया। समाजसेवी गौरव सिंह मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों से आग्रह किया की साप को कोई क्षति नहीं पहुंचाएगा।

समाजसेवी ने अजगर मिलने के सूचना झाझा थाना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को बोरे में बंद कर उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया।