Hindi News / छात्रा संतोषी कुमारी ने नारी शक्ति अधिनियम पर की मंच साझा,पीएम से भी...

सिमडेगा : छात्रा संतोषी कुमारी ने नारी शक्ति अधिनियम पर की मंच साझा,पीएम से भी हुआ वर्चुअल संवाद

Edited By:  |
simdega simdega

सिमडेगा:सिमडेगा महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान विभाग की छात्रा संतोषी कुमारी ने पूरे जिले का नाम रोशन किया. संतोषी का चयन नारी शक्ति विकसित भारत की आवाज कार्यक्रम के तहत आयोजित वुमेन यूथ पार्लियामेंट और भारत बजट क्वेस्ट 2026-27 में झारखंड के प्रतिनिधि के रूप में हुआ है.

जलडेगा क्षेत्र की छात्रा संतोषी कुमारी नेनारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रभावशाली ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए. देशभर में यह कार्यक्रम 12 और 13 अप्रैल 2026 को आयोजित किये गये हैं. जिसका उद्देश्य युवाओं को बजट, नीति निर्माण और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना है. इस मंच के माध्यम से प्रतिभागियों को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वर्चुअल संवाद का भी अवसर मिला,जिसमें संतोषी कुमारी ने सक्रिय भागीदारी निभाई.

संतोषी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम सिर्फ प्रतिनिधित्व का विषय नहीं, बल्कि समावेशी विकास की नई परिभाषा है. आज की महिलाएं सशक्त होने का इंतजार नहीं कर रहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर एक शांत क्रांति का नेतृत्व कर रही हैं. लोकतंत्र की असली पहचान इस बात से होती है कि वह कितनी निष्पक्षता से सभी को शामिल करता है. इस विधेयक के माध्यम से न सिर्फ महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है, बल्कि देश की आर्थिक, सामाजिक और लोकतांत्रिक नींव को भी मजबूत किया जा रहा है.