पारिवारिक कलह : शेखपुरा में महिला पुलिस जवान ने खाया जहर...

Edited By:  |
sekhpura me mahila police ne khaya jahar. sekhpura me mahila police ne khaya jahar.

शेखपुरा-बड़ी खबर शेखपुरा से हैं ..यहां के सिविल कोर्ट में तैनात एक महिला पुलिस के जवान ने जहर खा कर जान देने की कोशिश की है...जहर खाने के बाद महिला जवान ने जिले के एसपी को फोन कर सूचित किया जिसके बाद आनन-फानन में मौके पर पुलिस पहुंची और महिला जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार महिला जवान का अपने पति से अनबन हो गया जिसके बाद उसने कमरे में बंद होकर जहर खा लिया और एसपी कार्तिकेय शर्मा को कॉल कर इसकी जानकारी दे दी।पुलिस कप्तान के द्वारा महिला के आवास की जानकारी नहीं होने पर तकनीकी सेल को इसमें लगाया गया। फिर आनन-फानन में महिला के आवास का पता करके दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला गया और सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इस मामले में जानकारी देते हुए शेखपुरा टाउन थाना के थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि पति से अनबन की वजह से महिला जवान ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। पुलिस के द्वारा उसे बचाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया जा रहा है। महिला जवान की पहचान प्रिया कुमारी के रूप में की गई है।वह पटना जिला की रहनेवाली है.

शेखपुरा से धर्मेन्द्र की रिपोर्ट


Copy