PATNA : एस के मंडल ग्रुप ऑफ इन्स्टीच्यूशन्स, पटना के द्वारा बिहार के मेघावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया । परीक्षा का आयोजन बिहार के विभिन्न जिलों में 10 परीक्षा केन्द्रों पर किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में छात्र सम्मिलित हुए। सभी छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित दिखे।
संस्था के अध्यक्ष एसके मंडल रिजल्ट का प्रकाशन 15 अक्टूबर को होगा। रिजल्ट के बाद सफल उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर 21 अक्टूबर को प्रमाण-पत्र सत्यता की जांच के बाद एडमिशन की प्रक्रिया की जाएगी। छात्रों को परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर नामांकन में छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि हमारे संस्था के द्वारा बिहार में कई जगहों पर संस्थान का संचालन किया जा रहा है। समस्तीपुर जिला में कृष्णा इन्स्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग एण्ड पारामेडिकल साइंसेज, समस्तीपुर में उपलब्ध कोर्स एएनएम, ड्रेसर, डीएम एलटी, ओटी असिस्टेंट, बीपीटी, वीओटी, बीएचएम, डी फार्म का कोर्स संचालित हो रहा है।
वहीं एसके मंडल ने बताया कि कृष्णा इन्स्टीट्यूट ऑफ आईटी एण्ड मैनेजमेंट, समस्तीपुर में बीसीए, बीबीए, बीएमसी कोर्स उपलब्ध है जबकि विद्यापति इन्स्टीच्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, समस्तीपुर में बीपीटी, बीओटी, बीएचएम, बीएमएलटी, ऑप्लमिक असिस्टेट, ओटी असिस्टेंट, डीएमएलटी, ईसीजी, ड्रेसर का कोर्स उपलब्ध है।उन्होंने बताया कि मधेपुरा जिला में कृष्णा इन्स्टीच्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, मधेपुरा में एएनएम, बीपीटी, बीएचएम, डीएमएलटी और ड्रेसर जबकि पूर्णिया जिला में कृष्णा इन्स्टीच्यूट ऑफ पारामेडिकल साइंसेज, में बीपीटी, बीएचएम, बीएमएलटी और पटना में कृष्णा इन्स्टीच्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, में बीपीटी, बीएचएम, बीओटी, बीएमएलटी, डीएमएलटी, ओटी असिस्टेंट और ड्रेसर के कोर्स उपलब्ध हैं। इन सभी संस्थानों में नामांकन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर छात्रवृति प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया है। किसी भी तरह के सहायता या अधिक जानकारी के लिए 9771347996/ 9341072401 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
एसके मंडल ने बताया कि संस्थान में संचालित सभी कोर्स व्यवसायिक कोर्स है, जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त रोजगार मिलना निश्चित है। इस छात्रवृति योजना से सभी संस्थानों को मिलाकर लगभग 100 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिहार के छात्र-छात्राओं को अब राज्य से बाहर जाने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि बिहार में सभी तरह के प्रशिक्षण कोर्स उपलब्ध है। संस्थान में शिक्षा के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के सर्वांगिण विकास पर भी ध्यान दिया जाता है ताकि भविष्य में रोजगार में भी उन्हें कोई परेशानी नहीं हो।

