सासाराम में बम ब्लास्ट : बनाने के दौरान फटा, 6 घायल, DIG पहुंचे मौके पर

Edited By:  |
sasaram bihar dig mauke per pahuche sasaram bihar dig mauke per pahuche

SASARAM : सासाराम से बड़ी खबर सामने आ रही है। बम बनाने के दौरान ब्लास्ट कर गया है।बम फटने से 6 लोग घायल हैं। चार की हालत गंभीर बतायी जा रही है। सभी घायलों को बनारस रेफर किया गया है। मौके पर डीआईजी पहुंचे है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

शहर के शेरगंज फाटक के पास बम फटने से 6 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि एक घर के अंदर बम बनाया जा रहा था इसी दौरान बम फटा है। घायलों में चार की हालत गंभीर बतायी जा रही है। सभी को बनारस भेजा गया है। इस बीच मौके पर शाहबाद रेंज के डीआईजी नवीन चंद्र झा मौके पर पहुंचे हैं। डीआईजी खुद मामले की जांच कर रहे हैं।

डीएम धर्मेंद्र कुमार और एसपी विनय तिवारी कैंप लगातार मौके पर कैंप कर रहे हैं। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। गौरतलब है कि सासाराम में रामनवमी के दिन से ही दो पक्षों के बीच बवाल जारी है। शहर के अलग-अलग इलाकों में हुई हिंसा और दो समुदायों के बीच पथराव और आगजनी के बाद इंटरनेट को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया। वहीं पूरे रोहतास जिले में धारा 144 लागू कर दिया गया। वहीं रविवार को सासाराम में होने वाले गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को भी रद्द कर दिया गया था।


Copy