सरायकेला में उत्पाद विभाग का एक्शन : अवैध महुआ शराब के 5 अड्डे ध्वस्त,50 लीटर जब्त
सरायकेला:खरसावां जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है.उत्पादअधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में चांडिल थाना क्षेत्र में बड़ी छापेमारी की गई है.सरायकेला-खरसावां से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चिल्गु के पास चांडिल थाना अंतर्गत ग्राम खोखरोडीह, जड़ियाडीह, चाकुलिया एवं हमसदा टोला में विधिवत छापेमारी की गई. इस दौरान उत्पाद विभाग ने 5 अड्डे ध्वस्त किए गए और 1000 किलो जावा महुआ जब्त किया गया.
उत्पाद विभाग की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया. लगभग 1000 किलोग्राम जावा महुआ एवं 50 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई.बरामद अवैध उत्पाद सामग्री को जब्त कर नष्ट कर दिया गया.संबंधित अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.
उत्पाद विभाग ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. आम लोगों से अपील की गई है कि अवैध शराब से संबंधित कोई भी सूचना विभाग को दे. वहीं, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा.





