Hindi News / अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़,बालू भंडारण की आड़ में चल रहा था...

सरायकेला में उत्पाद टीम की कार्रवाई : अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़,बालू भंडारण की आड़ में चल रहा था धंधा

Edited By:  |
saraikela mein utpad vibagh ki karwai saraikela mein utpad vibagh ki karwai

सरायकेला:जिले के चौका थाना क्षेत्र के खुदयाडीह में उत्पाद विभाग ने अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. अवैध विदेशी शराब का धंधा बालू भंडारण की आड़ में चल रही थी. उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की है.ग्रामीणों के अनुसार यह फैक्ट्री टिंकू बेसरा चला रहा था. प्रकाश मार्डी और डोमन बास्के की संलिप्तता की भी चर्चा है. टीम ने शराब से भरे ड्रम और करीब 300 पेटी अवैध शराब जब्त की है.

आरोप है कि राजनीतिक संरक्षण पाकर शराब माफिया का धंधा चरम पर है. जबकि जहरीली शराब से जान-जोखिम में डाल रहे हैं. हाल ही में चौका की सरकारी शराब दुकान पर मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने की शिकायतें मिली थी. अगर राज्य सरकार ऐसी घटनाओं पर ध्यान नहीं देगी तो झारखंड में बिहार जैसी स्थिति बन जाएगी. यह खबर स्थानीय शासन, पुलिस निष्क्रियता और अवैध शराब माफिया पर सवाल उठाती है.