Hindi News / सपादा गांव के पीडीएस डीलर रघुनाथ प्रमाणिक का निधन

सरायकेला : सपादा गांव के पीडीएस डीलर रघुनाथ प्रमाणिक का निधन

Edited By:  |
saraikela saraikela

सरायकेला: जिले के कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह पंचायत अंतर्गत सपादा गांव के जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदार रघुनाथ प्रमाणिक का निधन हो गया है. 58 साल के उम्र में वे अंतिम सांस ली. उनके बेटे देवराज प्रमाणिक ने बताया कि पिछले करीब तीन वर्षों से उनका डायलिसिस चल रहा था. निधन की खबर फैलते ही गांव और पीडीएस डीलरों में शोक की लहर है. सूचना मिलते ही कुकड़ू प्रखंड की प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला उनके आवास पहुंचीं और परिजनों को सांत्वना दी. बीडीओ ने परिवार को हर संभव सहायता पहुंचाने का आश्वासन दिया.

मृतक के बेटे देवराज प्रमाणिक का विवाह हो चुका है.जबकि, अन्य दो बेटे खगेंद्रनाथ और योगेंद्रनाथ प्रमाणिक अविवाहित हैं. बेटे ने बताया कि पिता के इलाज में काफी खर्च हो चुका है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है. उन्होंने परिवार के किसी एक सदस्य के नाम पर अनुकंपा के आधार पर पीडीएस दुकान का लाइसेंस जल्द जारी करने की मांग की है.

इधर, रघुनाथ प्रमाणिक के निधन पर कुकड़ू प्रखंड के सभी पीडीएस डीलरों ने शोक स्वरूप गुरुवार को अपनी दुकानें बंद रखीं. ज्ञात हो कि रघुनाथ प्रमाणिक वर्ष 1986 से पीडीएस दुकान का संचालन कर रहे थे और उनका लाइसेंस संख्या 88/86 था.