PATNA- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोपालगंज से चुनाव लड़ रहे राजद उम्मीदवार मोहन गुप्ता पर जमकर आरोप लगाया है। उन्होंन कहा कि गोपालगंज के उम्मीदवार ने अपने ऊपर दर्ज मुकदमा एवं कम्पनी में अपनी भगीदारी को भी नही दिखाया है। उनका कहना है कि गोपालगंज से राजद प्रत्याशी मोहन गुप्ता ने अपने शपथ पत्र में बहुत कुछ छिपाया है।
शराब के स्मगलिंग के बारे में उनके तथा उनके कम्पनी पर केस हुआ है। उसका भी कही कोई जिक्र नही किया गया है। चुनाव आयोग को हमने सबूत के साथ अवगत करावया था लेकिन सुनवाई नही होने के कारन कोर्ट के शरण मे हम गए हैं। गोपालगंज के राजद प्रत्याशी के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर किया गया है। चुनाव आयोग से इंसाफ नही मिलने के कारण कोर्ट का शरण लेना पड़ा। अबकारी घोटाले में संलिप्त व्यक्ति उस पार्टी से चुनाव लड़ रहा है जिसके मुखिया नीतीश कुमार के कार्यकाल में शराबबंदी कानून बना था। बताते चले कि कल अर्थात 2 नवम्बर को पटना हाईकोर्ट में इस मामले को लेकर सुनवाई होनी है।

