सम्राट अशोक की औरंगजेब से तुलना पर बवाल बढ़ा : मंत्री सम्राट चौधरी भी कूदे, कहा- ये असत्य और काल्पनिक

Edited By:  |
Reported By:
samrat ashok ki aurangjeb se tulna par bawaal badha samrat ashok ki aurangjeb se tulna par bawaal badha

पटना : इन दिनों लेखक दया प्रकाश सिन्हा के लेख के शीर्षक 'औरंगजेब जैसा ही था' जिसमे औरंगजेब की तुलना सम्राट अशोक से किये जाने का विवाद दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है।

अब इस विवाद में बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी भी कूद पड़े हैं। मंत्री ने खंडन करते हुए कहा है कि एक चक्रवर्ती सम्राट की तुलना मुगलकालीन सम्राट औरंगजेब से करना मनगढ़ंत असत्य एवं काल्पनिक है। चक्रवर्ती सम्राट अशोक को बौद्ध ग्रंथ के हवाले से कुरूप क्रूर और पत्नी को जलाने वाला बताया जाना आश्चर्यजनक है।

यदि सम्राट अशोक औरंगजेब के जैसे होते तो सम्राट अशोक के द्वारा स्थापित चक्र को ना तो राष्ट्रीय प्रतीक बनाया जाता ना ही राष्ट्रीय ध्वज में पिरोया जाता और ना ही राष्ट्रपति भवन में अशोका भवन बनाया जाता। सम्राट अशोक के संबंध में आज तक किसी भी इतिहासकार ने कभी ऐसी टिप्पणी नहीं की है।

सम्राट अशोक के स्वर्णिम शासन के कारण ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्राट अशोक के नाम पर डाक टिकट जारी किया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान के समीप अशोक कन्वेंशन हॉल बनाया। सम्राट चौधरी जब खुद नगर विकास मंत्री थे तब सभी नगर में सम्राट अशोक भवन बनाने का भी निर्णय लिया था।


Copy