समस्तीपुर: बड़ी खबरसमस्तीपुर से है जहां जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में दोनों बाइकसवार की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई. घटना से परिजनों में मातम पसरा हुआ है.
बताया जा रहा है कि मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में बुधवार को दो मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो गई जिससे दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा. लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान ही रास्ते में दोनों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान राजेश कुमार (19), निवासी मुसरीघरारी, और रामचंद्र राम, निवासी सरायरंजन थाना क्षेत्र के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
