सघन वाहन जांच अभियान : गुमला डीटीओ ने कई बाइक और ओवरलोडेड वाहनों से वसूला जुर्माना

Edited By:  |
saghan wahan janch abhiyan saghan wahan janch abhiyan

गुमला: जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञानशंकर जायसवाल के नेतृत्व में चंदाली स्थित समाहरणालय के प्रवेश मार्ग पर सघन रूप से वाहन जांच अभियान चलाया गया.इस दौरान बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडेड बाइक चालकों को रोका गया. ट्रैफिक पुलिस ने वाहन के कागजात की जांच की. वहीं, गाड़ी केवैध कागजात नहीं मिलने पर जुर्माना वसूला गया. साथ हीट्रिपल लोडेड और बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर जुर्माना लगा. वाहन जांच के दौरान ओवरलोडेड पिकअप और ऑटो चालकों से भी फाइन काटा गया.

डीटीओ ने कहा कि वाहन चालकों को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा. ताकि सड़क हादसे में कमी आ सके. डीटीओ से सभी लोगों सेयातायात नियम पालन करने की अपील की है. हर हाल में हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने का आग्रह किया.